उत्तराखंडदुर्घटनायातायात

उत्तराखंड रोडवेज की बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हुआ हादसा

खबर को सुनें


देहरादून, 20 सितंबर 2025। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर गुरुवार आधी रात उत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश डिपो की सीएनजी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार अनुबंधित सीएनजी बस गुरुवार को दिल्ली पहुंची थी और रात 12 बजे अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे के काउंटर पर लगी हुई थी। थोड़ी देर में बस को ऋषिकेश के लिए रवाना होना था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें उठते देख तत्काल आसपास खड़ी बसों को हटाया गया। कुछ देर में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।

रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button