उत्तराखंडकानून व्यवस्थाजागरूकताराष्ट्रीयशासन

उत्तराखंड में हाई अलर्ट, दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद उठाया गया यह कदम

Uttarakhand on high alert after Delhi blast

खबर को सुनें


उत्तराखंड में हाई अलर्ट, दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद उठाया गया यह कदम

देहरादून, 10 नवंबर 2025 : दिल्ली में कार में हुए विस्फोट के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशों पर जनपदभर में हाई अलर्ट जारी करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी देहरादून स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचकर डॉग स्क्वाड और बीडीएस टीम द्वारा की जा रही जांच का जायजा लिया तथा सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

जनपद की सीमाओं, आंतरिक मार्गों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मॉल और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता लगातार संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है।

एसएसपी के निर्देश पर जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर चेकिंग अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि एहतियातन यह अभियान जारी रहेगा और नागरिकों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button