उत्तराखंडस्वास्थ्य

अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बदलेंगे शहरी स्वास्थ्य की तस्वीर

Urban Health and Wellness Centers will change the face of urban health

खबर को सुनें


अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बदलेंगे शहरी स्वास्थ्य की तस्वीर

काशीपुर, 5 नवंबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में पहली बार 82.50 करोड़ रुपये की लागत से 52 स्थानीय निकायों में 115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जो शहरी गरीब परिवारों के स्वास्थ्य परिदृश्य को पूरी तरह बदल देंगे।

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को काशीपुर में उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष श्रृंखला के तहत आयोजित राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 46 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि इन अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से शहरी गरीबों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण, रोगों की समय पर पहचान और परामर्श जैसी सुविधाएँ एक ही छत के नीचे मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य निर्माण के समय जहाँ शहरी विकास विभाग का बजट मात्र 55 करोड़ रुपये था, वहीं आज यह बढ़कर 1300 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है — यह राज्य की प्राथमिकताओं में शहरी विकास के महत्व को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी पहलों ने उत्तराखण्ड के शहरों में जीवन स्तर को नया आयाम दिया है। काशीपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना, औद्योगिक हब और अरोमा पार्क जैसी योजनाएँ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button