उत्तराखंडऑफबीटसंचार

₹1 के रिचार्ज पर अनलिमिटेड काल, 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा रोज, जानिए कौन दे रहा

Unlimited calls, 2GB high-speed data per day with ₹1 recharge; find out who's offering it

खबर को सुनें


₹1 के रिचार्ज पर अनलिमिटेड काल, 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा रोज

दीपावली का तोहफा 

देहरादून, 18 अक्टूबर 2025 : दीपावली के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष उपहार की घोषणा की है। उत्तराखंड परिमंडल में कंपनी ने “एफआरसी ₹1 दिवाली बोनांजा” प्लान लॉन्च किया है। यह ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक लागू रहेगा और प्रदेश के सभी नए तथा पोर्ट कराने वाले ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा।

इस योजना के तहत, जो ग्राहक नई बीएसएनएल सिम खरीदेंगे या किसी अन्य नेटवर्क से बीएसएनएल में पोर्ट कराएंगे, उन्हें केवल ₹1 के पहले रिचार्ज (First Recharge Coupon) पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा दी जाएगी।

बीएसएनएल उत्तराखंड परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक कुलविन्दर कुमार ने बताया कि यह ऑफर उपभोक्ताओं के उत्साह और मांग को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर शुरू किए गए “एफआरसी ₹1 फ्रीडम ऑफर” को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद यह नया दिवाली ऑफर लॉन्च किया गया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button