उत्तराखंडकानून व्यवस्थाजागरूकताधर्म-परम्पराएंयातायात

31 अक्टूबर को दून में कई रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जारी की पुलिस ने एडवाइजरी

On October 31, there will be traffic diversions on several routes in Doon, police issued an advisory

खबर को सुनें


31 अक्टूबर को दून में कई रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जारी की पुलिस ने एडवाइजरी

‘रन फॉर यूनिटी’, प्रकाश पर्व और जैन शोभायात्रा के चलते कई मार्गों पर प्रभावित रहेगा यातायात

देहरादून, 30 अक्टूबर। शुक्रवार (31 अक्टूबर) को शहर में एक साथ तीन बड़े आयोजन होने जा रहे हैं—‘रन फॉर यूनिटी’, प्रकाश पर्व की शोभायात्रा और श्री 1008 श्री मज्जिन्नद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की शोभायात्रा। इन कार्यक्रमों को देखते हुए दून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर न निकलें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

1. रन फॉर यूनिटी (सुबह कार्यक्रम)
सुबह घंटाघर से शुरू होकर बिंदाल कट, जीटीसी हेलीपैड, सीएसडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा होते हुए शौर्य स्थल चीड़बाग तक रूट रहेगा।
इस दौरान घंटाघर, बिंदाल कट, दर्शनलाल चौक, किशननगर चौक, सर्किट हाउस तिराहा, एनेक्सी तिराहा और दिलाराम चौक से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
वाहनों को वैकल्पिक मार्गों जैसे लैंसडौन चौक, पोस्ट ऑफिस रोड और किशननगर की ओर मोड़ा जाएगा।

2. प्रकाश पर्व शोभायात्रा (दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक)
यह शोभायात्रा गुरुद्वारा पटेलनगर से सहारनपुर चौक, लक्खीबाग, दर्शनी गेट, पलटन बाजार, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, सुभाष रोड होते हुए गुरुद्वारा श्री नानक निवास तक जाएगी।
इस दौरान मुख्य बाज़ार क्षेत्रों—पलटन बाजार, धामावाला, सुभाष रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक आंशिक रूप से डायवर्ट रहेगा।
एमकेपी चौक, सीएमआई और रेसकोर्स चौक से यातायात को रोक-रोककर छोड़ा जाएगा।

3. जैन शोभायात्रा (सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक)
श्री पंचायती मंदिर जैन धर्मशाला से शुरू होकर आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, कोतवाली, धामावाला, सर्राफा बाजार, पीपल मंडी, राजा रोड और प्रिंस चौक से होकर पुनः जैन धर्मशाला तक जाएगी।
इस दौरान सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक और हरिद्वार रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

पुलिस की अपील

देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शुक्रवार को यथासंभव टू-व्हीलर का उपयोग करें, पार्किंग स्थलों (रेंजर्स ग्राउंड और एमडीडीए पार्किंग घंटाघर) का उपयोग करें, और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन कर शहर यातायात को सुचारु बनाए रखने में सहयोग दें।There will be traffic diversion on several routes in Doon on October 31.

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button