क्राइम

जिस बदमाश ने दारोगा को मारी थी गोली, उसने खुद को गोली से उड़ाया

The rogue who shot the police inspector, shot himself dead

खबर को सुनें


जिस बदमाश ने दारोगा को मारी थी गोली, उसने खुद को गोली से उड़ाया

  • पुलिस के द्वारा घेरे जाने पर बदमाश ने उठाया यह कदम

  • हरिद्वार में हरियाणा पुलिस के दारोगा को मारी थी गोली

देहरादून, 14 सितंबर 2025 : हरियाणा और हरिद्वार पुलिस से बचकर देहरादून में छिपे एक वांटेड अपराधी ने पुलिस की घेराबंदी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस बदमाश ने एक दिन पहले ही हरिद्वार में हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को गोली मारी थी।
यह घटना देहरादून के लक्ष्मण चौक की है, जहां अपराधी सुनील कपूर अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। हरिद्वार और जिंद पुलिस को सूचना मिली थी कि सुनील देहरादून में छिपा है। इसके बाद देहरादून पुलिस की मदद से एक संयुक्त टीम ने उसके ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया।
पुलिस ने सुनील को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने आत्मसमर्पित करने के बजाय अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया और घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। सूचना मिलने पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
सुनील कपूर हरियाणा में धोखाधड़ी और अन्य कई मामलों में वांछित था। उसने 13 सितंबर 2025 को हरिद्वार बस स्टैंड के पास हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र को उस समय गोली मार दी थी, जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। सुरेंद्र के पेट और हाथ में दो गोलियां लगी थीं। उनका इलाज फिलहाल एम्स अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद हरिद्वार में सुनील के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। मृतक सुनील कपूर, 36 वर्ष, जिंद हरियाणा के रहने वाला था। उसके खिलाफ हरियाणा और हरिद्वार में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button