अध्यात्मउत्तराखंडऑफबीटचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंसंस्कृति

इस साल 22 अप्रैल को खुलेंगे पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट, शिवरात्रि पर्व पर तय हुई तिथि

The doors of the fifth Jyotirlinga, Kedarnath Dham, will open on April 22 this year; the date has been fixed for the Shivaratri festival

खबर को सुनें


इस साल 22 अप्रैल को खुलेंगे पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट, शिवरात्रि पर्व पर तय हुई तिथि

  • बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तिथि व मुहूर्त के साथ पंचमुखी उत्सव डोली यात्रा का कार्यक्रम भी हुआ तय

  • चारों धाम के कपाट खुलने की तिथि हो चुकी हैं तय, 19 अप्रैल को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम और 23 अप्रैल को खुलने हैं बदरीनाथ धाम के कपाट


देहरादून, 15 फरवरी 2026: पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे वृष लग्न में खोले जाएंगे। इसकी घोषणा शिवरात्रि पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में की गई। इसी के साथ चारों धाम के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट जहां पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया पर्व पर 19 अप्रैल को खोले जाने हैं, वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे।

कपाट खोलने की तिथि धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और हक-हकूकधारियों की पुरोहितों ने पंचांग गणना कर तय की। साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली के केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी इस मौके पर घोषित किया गया। इसकी शुरुआत 18 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर में केदारपुरी के रक्षक बाबा भैरवनाथ (भुकुंट भैरव) की पूजा-अर्चना के साथ होगी। 19 अप्रैल बाबा की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ऊखीमठ से फाटा के लिए प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड और 21 अप्रैल केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 22 अप्रैल को सुबह विधि-विधान से धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

 

एमटी गंगाधर लिंग होंगे केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी

इस वर्ष एमटी गंगाधर लिंग केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी होंगे। शिवशंकर लिंग को द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम के मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि बागेश लिंग अतिरिक्त व्यवस्था में सहयोग देंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button