उत्तराखंडधरोहरपर्यटनमनोरंजनसंस्कृति

परेड मैदान में बिखरी लोकरंग की अनुपम छटा 

Unique shades of folk colours spread in the parade ground

खबर को सुनें


परेड मैदान में बिखरी लोकरंग की आ अनुपम छटा

देहरादून, 8 नवंबर 2025 : राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को परेड ग्राउंड में आयोजित युवा महोत्सव का माहौल पूरी तरह युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों से भर उठा। खटीमा से आए बैंड की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन जीत लिया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण एवं पीआरडी मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में प्रदेशभर से आए सैकड़ों युवा प्रतिभागियों और सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया। उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री धामी और मंत्री आर्या ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और विशेष रूप से तैयार किए गए ड्रोन कबड्डी एरिना का भी उद्घाटन किया, जिसने युवाओं का खास ध्यान आकर्षित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु और आर्थिक महाशक्ति बनाने में युवाओं की ही निर्णायक भूमिका होगी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की क्षमता रखती है।

कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष फरजाना बेगम, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, प्रताप सिंह, मीता सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button