डर

गृहकार्य का इतना डर कि बस्ते को जंगल में छिपाकर गायब हो गए बच्चे

The children were so scared of homework that they hid their school bags in the forest and disappeared

खबर को सुनें


होमवर्क का इतना डर कि बस्ते को जंगल मे छिपाकर गायब हो गए बच्चे

यूनीफार्म भी जंगल मे ही छिपा दी, ताकि किसी को शक न हो कि स्कूल से भागे हैं। चार थी बच्चों की संख्या। पुलिस में भजनगढ़ के जंगल से किया बरामद

टिहरी, 13 सितंबर 2025: टिहरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ होमवर्क पूरा न होने के डर से चार स्कूली बच्चे स्कूल जाने के बजाय गायब हो गए। इन बच्चों को टिहरी पुलिस ने भजनगढ़ के जंगल से बरामद किया और उनके परिवारों को सुरक्षित सौंप दिया।
यह घटना तब शुरू हुई जब एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ बच्चों ने अपने स्कूल बैग और यूनिफॉर्म जंगल की झाड़ियों में छिपा दिए हैं और वे कहीं चले गए हैं। सूचना मिलते ही, एसएसपी टिहरी श्री आयुष अग्रवाल के निर्देश पर ढालवाला मुनि की रेती पुलिस टीम ने तुरंत भजनगढ़ रोड स्थित जंगल में तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान, पुलिस को बाँस की झाड़ियों में चार स्कूल बैग मिले, जिनमें उनकी किताबें और यूनिफॉर्म रखी हुई थी। बैग में मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने स्कूल प्रशासन और बच्चों के परिवार से संपर्क किया। गहन खोजबीन के बाद, सभी चार बच्चों को रेलवे रोड, ढालवाला क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे होमवर्क पूरा न करने के कारण डरे हुए थे, इसलिए वे स्कूल जाने के बजाय जंगल में अपना बैग और यूनिफॉर्म छोड़कर घूमने चले गए।
पुलिस ने बच्चों को समझाकर उनके माता-पिता को सौंप दिया है। इस घटना के बाद, टिहरी पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें और उनसे लगातार बातचीत करते रहें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button