Blogउत्तराखंडऑफबीटखगोल-भूगोल

सौगात लेकर आया वसंत, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की धवल चादर

Spring has brought a gift, the mountains have been covered with a blanket of snow

खबर को सुनें


सौगात लेकर आया वसंत, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की धवल चादर

लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी, स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के चेहरे खिले, मानसून की विदाई के बाद पहली बार बरसे बादल, पड़ी बर्फ की फुहारें

देहरादून, 23 जनवरी 2026: वसंत पंचमी उत्तराखंड के लिए सौगात लेकर आई है। चारधाम समेत हिमालय की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है और मौसम खुशगवार हो गया है। मैदानों में भी वर्षा की रिमझिम फुहारें आनंदित कर रही हैं। मानसून की विदाई के बाद पहली बार उत्तराखंड में हिमपात हुआ है और बारिश की फुहारें पड़ी हैं।

मौसम चक्र में आये बदलाव के कारण इस बार हिमालय में बर्फबारी का सूखा पड़ गया था। पहाड़ में असिंचित भूमि पर बोई फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं। लोग गेहूं की बुआई नहीं कर पाए थे और पहाड़ में जंगल धू-धूकर जलने लगे थे। ऐसा लग रहा था कि इस बार पूरा शीतकाल सूखा गुजर जाएगा, लेकिन कुदरत मेहरबान हुई और वसंत पंचमी की भोर से बारिश के साथ बर्फ की फुहारें पड़ने लगीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बर्फबारी का सिलसिला तेज होता गया और उच्च हिमालय में पूरे पहाड़ ने श्वेत आभा ओढ़ ली। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए चकराता, त्यूणी,  हर्षिल, टिहरी, धनोल्टी, सुरकंडा, मसूरी, औली, जोशीमठ, चोपता आदि स्थानों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगने लगा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button