अध्यात्मउत्तराखंडतीर्थाटनपर्यटनयूथराष्ट्रीय

शारदा कॉरिडोर से निकलेगी आस्था, धरोहर और विकास की त्रिवेणी

Sharda Corridor will be a confluence of faith, heritage and development

खबर को सुनें


शारदा कॉरिडोर से निकलेगी आस्था, धरोहर और विकास की त्रिवेणी

टनकपुर, 25 अक्टूबर 2025। सीमांत जनपद चंपावत में उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में ₹185.20 करोड़ की लागत से बनने वाली शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शारदा कॉरिडोर “आस्था, धरोहर और सतत विकास का संगम” है, जिसका उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धार्मिक, प्राकृतिक और रोजगार आधारित पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक धार्मिक स्थल का पुनर्विकास नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए अवसरों की धारा प्रवाहित करने वाला मॉडल बनेगी।

उन्होंने बताया कि ₹185.20 करोड़ की इस योजना के तहत घाटों को सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें सुरक्षित स्नान घाट, आरती स्थल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और विश्राम सुविधाएँ, पैदल पथ, सौंदर्यीकरण तथा सुगम पहुँच मार्ग जैसी आधुनिक व्यवस्थाएँ शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरती स्थल अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक से निर्मित होगा, जिसमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और फ्लोर कूलिंग तकनीक जैसी पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएँ होंगी। बाढ़ प्रतिरोधी संरचनाएँ नदी के प्रवाह को नियंत्रित कर आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

उन्होंने इस परियोजना को धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा मॉडल बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का प्रेरक उदाहरण बनेगा। पूर्णागिरि और माता रंकोची क्षेत्र को धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह बड़ा कदम है, जहाँ श्रद्धा के साथ प्रकृति और पर्यावरण शिक्षा का अनुभव भी मिलेगा।

गौरतलब है कि परियोजना के प्रथम चरण में किरोड़ा नाला पारिस्थितिक कॉरिडोर (₹109.57 करोड़), सिटी ड्रेनेज योजना चरण-1 (₹62.11 करोड़) और थाक गाँव तक वैकल्पिक मार्ग (₹5.34 करोड़) जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं। ये सभी योजनाएँ क्षेत्र की पारिस्थितिकी, आपदा प्रतिरोध क्षमता और तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।

इस अवसर पर दर्जाधारी श्याम नारायण पांडे, शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button