उत्तराखंडयातायात

पहाड़ की सड़कों पर नशे में दौड़ा रहा था बस… हुआ ये हश्र

खबर को सुनें


लैंसडौन, 7 अक्टूबर 2025: सोचिए, अगर एक बस का ड्राइवर शराब के नशे में पहाड़ी सड़क पर 96 किलोमीटर तक बस दौड़ाता रहे और कई घंटे तक लोगों की जान हलक में अटकी रहे। यही हुआ पौड़ी जिले में… उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के 22 यात्रियों की जान पांच घंटे से अधिक समय तक खतरे में रही। लेकिन, गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने शराब पीकर बस चलाने वाले चालक को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया।

घटना शनिवार की है। कोटद्वार डिपो की यह बस सुबह करीब 10:30 बजे बीरोंखाल से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। चालक प्रेम सिंह निवासी गैरसैंण (चमोली) बस में 22 यात्रियों को लेकर निकला। करीब चार बजे बस डेरियाखाल पहुंची, जहां सड़क पर उसकी रैश ड्राइविंग देख दूसरी ओर से आ रहे गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी को शक हुआ।

लहराती बस की रफ्तार देखकर ब्रिगेडियर के चालक ने अपनी गाड़ी को तेजी से सड़क किनारे नाली में उतारकर टक्कर से बचाया। इसके बाद ब्रिगेडियर ने बस को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को कैंट चिकित्सालय ले जाकर मेडिकल कराया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। चालक को हिरासत में लेकर बस को सीज कर दिया गया। यात्रियों को दूसरी बस से कोटद्वार भेजा गया। बस के परिचालक को भी चालक के नशे की भनक नहीं लगी।

परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button