आपदाउत्तराखंड

चमोली के नंदानगर क्षेत्र में पांच और शव मिले, सात हुई मृतकों की संख्या

देहरादून में भी तीन और शव मिले, 30 पहुंची मृतक संख्या

खबर को सुनें


चमोली, 20 सितंबर 2025। बादल फटने और भूस्खलन से चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में आई भीषण आपदा में लापता हुए पांच और लोगों के शव मिल गए हैं। अब यहां मृतकों की संख्या बढ़कर सात पहुंच गई है। क्षेत्र से दो लोग अब भी लापता है, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। उनकी तलाश की जा रही है। इधर, देहरादून में सोमवार और मंगलवार को नदी-नालों के उफान व भूस्खलन में लापता हुए तीन और लोगों के शव मिले हैं। यहां अब तक 30 शव मिल चुके हैं। कुछ लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

नंदानगर क्षेत्र के पांच गांवों में बुधवार रात बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। इस दौरान यहां नौ लोग लापता हो गए थे। इनमें से दो के शव गुरुवार को और पांच शव शुक्रवार को मलबे में दबे मिले। यहां एनडीआरएफ, आइटीबीपी के साथ एसडीआरएफ की टीमें मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। मलबा आने से बंद मोटर और पैदल मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी व अन्य भारी मशीनरी भी मौके पर लगाई गई है।

जिला प्रशासन ने कई आपदा पीड़ितों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया है। यहां उनके रहने-खाने के साथ चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बरसात में भूस्खलन का खतरा बना रहता है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button