उत्तराखंडप्रेरणायूथस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

डीएफए का 15वां शीतकालीन कैम्प संपन्न

DFA concludes its 15th winter camp

खबर को सुनें


डीएफए का 15वां शीतकालीन कैम्प संपन्न

21 दिन के इस कैम्प में चार साल से लेकर 21 साल तक के 55 गर्ल्स-बॉयज ने सीखीं फुटबॉल की बारीकियां

देहरादून, 15 जनवरी 2026: देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) की ओर से गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एनक्लेव के फुटबाल ग्राउंड में चल रहा 15वां विंटर कैम्प गुरुवार को संपन्न हो गया। इस 21 दिवसीय कैम्प में चार साल से लेकर 21 साल तक के 55 गर्ल्स-बॉयज ने फुटबॉल की बारीकियां सीखीं। कैम्प के समापन पर सभी खिलाड़ियों को मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किये गए।

यह कैम्प 26 दिसम्बर से चल रहा था। इसमें खिलाड़ियों को सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक दो घंटे रोज फुटबाल का प्रशिक्षण दिया गया। डीएफए के हेड कोच एवं पूर्व नेशनल खिलाड़ी डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि डीएफए की ओर से विगत 15 वर्षों से हर वर्ष विंटर और समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जबकि पिछले 27 वर्षों से उत्तराखंड के खिलाड़ी, कोच व रेफरियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें से कई नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर डीएफए व  प्रदेश का नाम रोशन क़र रहे हैं। इनकी बदौलत खिलाड़ियों व एकेडमी को 85 से अधिक स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड मिल चुके हैं।

हेड कोच रावत ने बताया की 15वे विंटर कैम्प में 55 गर्ल्स व बॉयज खिलाड़ियों को सर्वप्रथम अनुशासन, फिटनेस, ज्ञान व एकता का पाठ पढ़ाया गया। उन्हें बताया गया कि फुटबाल में स्किल, हेड वर्क, चेस्ट वर्क, फुट वर्क, इनसाइड द फुट, आउट साइड द फुट, आई कॉन्टेक्ट, कम्युनिकेशन, डाइट, पोजीशन, गोल कीपर, स्टॉपर, मिड फील्डर व फॉरवर्ड की बेहतर समझ, फीफा लॉ ऑफ़ द गेम्स की जानकारी और नशा व फ़ास्ट फूड से दूर रहना कितना जरूरी है। यह भी बताया गया कि खिलाड़ियों को मोबाइल का कितना उपयोग करना चाहिए, पेरेंट्स की रिस्पेक्ट क्यों जरूरी है और खेल के साथ-साथ एक अच्छा इंसान कैसे बना जा सकता है।

डॉ रावत के अनुसार आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में हर व्यक्ति को हर दिन अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए, सकारात्मक रहना चाहिए, तनाव मुक्त रहना चाहिए। ज़ब आप कई बार हारते हो तो निराश होने के बजाय इस बात पर ध्यान देना होगा कि आगे जीत कैसे मिलेगी। इसके लिए कर्म करते रहना होगा। ईमानदारी और संतुष्टि के भाव से की गई मेहनत एक-न-एक दिन जरूर रंग लाती है। सफलता का यही मूलमंत्र है। बस! हमें जीवन में कभी हार नहीं माननी है और निरंतर प्रयास करते रहना है।

चार को बेस्ट खिलाडी का अवार्ड

डॉ रावत ने बताया की 21 दिन के केम्प मे समस्त खिलाड़ियों ने अनुशासन मे रहकर बहुत कुछ सिखा। सभी को बतौर मुख्य अथिति उत्तराखंड विधानसभा के अधिकारी एवं पूर्व नेशनल फुटबॉलर विनेश राणा, ऋषिकेश के समाज सेवी एवं पूर्व नेशनल खिलाड़ी गोपाल रावत, विमल सिंह रावत, खड़क बहादुर थापा व हिमालयन एफसी के ऑनर अरविन्द भंडारी ने मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये। बेस्ट खिलाडी का अवार्ड अंडर-12 में आरोग्य, अंडर-15 में अभिज्ञान बडोनी, अंडर-17 में अमर फर्स्वाण, अंडर-20 मे मोहम्मद अयान को मिला। कैम्प में असिस्टेंट  कोच आशीष नेगी, तेनज़ीन, विमल सिंह रावत, मनीष शर्मा और खड़क बहादुर का सहयोग रहा।

चार का चयन इंडिया खेलो फुटबाल के फाइनल राउंड में

डॉ रावत ने बताया कि डीएफए के चार खिलाड़ी इंडिया खेलो फुटबाल के फाइनल राउंड में चुने गए हैं। ये खिलाड़ी हैं अंडर-17 में अमन फर्स्वाण, प्रियांशु रावत व प्रियांशु जोशी और अंडर-25 में तरुण। सभी खिलाड़ी 20 जनवरी को देहरादून से मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे। इनका सिलेक्शन ट्रायल मुंबई के कोपरेज स्टेडियम मे 23 जनवरी को होना है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button