अंतरराष्ट्रीय

बाघ, तेंदुआ और भालू को मारकर खा रहे लोग… वजह जान चौंक जाएंगे

खबर को सुनें


बाघ, तेंदुआ और भालू को मारकर खा रहे लोग… वजह जान चौंक जाएंगे

सियोल/लंदन, 10 अक्टूबर 2025: जब पेट खाली हो और थाली में कुछ न बचे तो इंसान क्या नहीं कर गुजरता। नॉर्थ कोरिया इसका डरावना उदाहरण बन गया है। कभी यहां के लोगों ने अकाल के कारण बाघ, तेंदुए और भालू जैसे जंगली जानवरों को पकड़कर खाना शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनकी आदत में शामिल हो गया। अब यहां जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी के साथ बड़े चाव से उनका मांस खाया जा रहा है। इससे कई वन्यजीव खासतौर से बाघ खत्म होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चौंकाने वाला खुलासा ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन और नॉर्वे के वैज्ञानिकों के एक अध्ययन में हुआ है। अध्ययन के मुताबिक, देश में खाने की कमी और गरीबी ने लोगों को इतना मजबूर कर दिया है कि वे जंगलों में जाकर जानवरों का अंधाधुंध शिकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इन जानवरों के मांस और अंगों की तस्करी भी की जा रही है।

वैज्ञानिकों ने नॉर्थ कोरिया से भागे 42 लोगों से बातचीत की, जिनसे पता चला कि लोग पेट भरने और पैसे कमाने के लिए अब जंगलों को खंगाल रहे हैं। शिकार में साइबेरियन टाइगर, अमूर लैपर्ड, भालू, हिरण और लॉन्ग टेल गोरल जैसे दुर्लभ जीव शामिल हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि साइबेरियन बाघों की संख्या अब पूरी दुनिया में 600 से भी कम रह गई है।

1990 में पड़ा था अकाल

विशेषज्ञों के अनुसार, 1990 के दशक में आए भीषण अकाल ने लोगों को जंगली मांस की ओर धकेला। अकाल खत्म हो गया, लेकिन भूख से उपजी यह आदत अब सनक में बदल गई है और नॉर्थ कोरिया के जंगल धीरे-धीरे वन्यजीवों की कब्रगाह बनते जा रहे हैं।

फेमस Youtuber को छह महीने की जेल, प्रैंक वीडियो पड़ा भारी

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button