अंतरराष्ट्रीयअवार्डपुरस्कारराजनीति

संघर्ष की जीत है मारिया को मिला नोबेल सम्मान

Maria received the Nobel Prize, a victory of struggle.

खबर को सुनें


संघर्ष की जीत है मारिया को मिला नोबेल सम्मान

रजनी चंदर, ओस्लो (नॉर्वे), 10 अक्टूबर 2025:

मारिया कोरीना माचादो ( María Corina Machado) वह शख्शियत हैं, जिन्हें इस बार शांति के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार-2025 से नवाजा गया है। जरा जान लें कि मारिया कोरीना माचादो आखिर हैं कौन। उन्होंने ऐसा क्या किया, जो नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने पुरस्कार के लिए उनके नाम का चयन किया।

काराकास (वेनेज़ुएला) में सात अक्टूबर 1967 को जन्मीं मारिया चार बहनों में सबसे बड़ी हैं। वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसकी व्यावसायिक, बौद्धिक और नागरिक जड़ें गहरी हैं। मारिया के पिता, एनरिके माचादो ज़ुलोआगा, एक प्रमुख इस्पात व्यवसायी थे। जबकि उनकी माँ, कोरीना पारिस्का, एक मनोवैज्ञानिक हैं। उनके परिवार के इतिहास में ऐसे पूर्वज शामिल हैं, जो उद्योग, साहित्य और तानाशाही के विरुद्ध प्रतिरोध आंदोलनों में सक्रिय रहे।

मारिया का बचपन कारावास में बीता, जहां वे अपने परिवार की उस विरासत से घिरी थीं, जिसमें वेनेज़ुएला के इतिहास में योगदान देने वाले कई नोबेल लेखक, नागरिक, नेता और स्वतंत्रता के संघर्ष में जुड़े लोग शामिल थे । उनके पारिवारिक संबंध सेबास्तियान जोसे एंटोनियो रोड्रिग्ज़ डेल टोरो वाई अस्कानियो और एडुआर्डो ब्लांको जैसे प्रसिद्ध व्यक्तियों से भी जुड़े हैं।

काराकास स्थित आंद्रेस बेलो कैथोलिक यूनिवर्सिटी (Universidad Católica Andrés Bello) से औद्योगिक अभियांत्रिकी की पढ़ाई पूरी करने के बाद मारिया ने वेनेज़ुएला के प्रमुख बिजनेस स्कूल Instituto de Estudios Superiores de Administración (IESA) से वित्त में मास्टर डिग्री हासिल की। वर्ष 2009 में मटिया को येल यूनिवर्सिटी के Yale World Fellows Program के लिए चुना गया, जिसने उनके अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण और नेतृत्व विकास को और मजबूत किया।

ऐसे प्रशस्त हुई नोबेल शांति पुरस्कार की राह

राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने से पहले ही मारिया ने सामाजिक मुद्दों में गहरी रुचि दिखानी शुरू कर दी थी। वर्ष 1992 में उन्होंने Atenea Foundation की स्थापना की, जो काराकास की सड़कों पर रहने वाले अनाथ और परेशान बच्चों की मदद के लिए निजी दान का उपयोग करता था। इसके अलावा उन्होंने Opportunitas Foundation का भी नेतृत्व किया। हालांकि, जैसे-जैसे मारिया की सार्वजनिक सक्रियता बढ़ी, उन्होंने अपने नागरिक कार्य को राजनीतिक स्वरूप दिए जाने से बचाने के लिए इन संगठनों से दूरी बना ली।मारिया की मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि और शुरुआत से ही नागरिक सेवा के प्रति समर्पण ने आगे चलकर उन्हें न केवल विपक्षी नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया, बल्कि  नोबेल शांति पुरस्कार विजेता बनने की मजबूत बुनियाद भी रखी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button