उत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइमगिरफ़्तारयातायात

बेंगलुर से धरा गया डिजिटल अरेस्ट कर 87 लाख हड़पने वाला

Man arrested for allegedly siphoning off Rs 87 lakh through digital fraud in Bengaluru

खबर को सुनें


बेंगलुर से धरा गया डिजिटल अरेस्ट कर 87 लाख हड़पने वाला

देहरादून, 14 नवंबर 2024 : उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम का बड़ा खुलासा करते हुए 87 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपित को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खुद को सीबीआई और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल के Gप भारी रकम ठगता था।

एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि बसंत विहार के एक बुजुर्ग से अगस्त–सितंबर में मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर 87 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कराए गए। यह रकम राजेश्वरी जीएके एंटरप्राइज नामक फर्म के यस बैंक खाते में मिली। तकनीकी विश्लेषण से संदिग्ध मोबाइल नंबर, बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच की गई, जिसके बाद आरोपी किरण कुमार केएस, निवासी येलहंका (बेंगलुरु) की पहचान हुई। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को दबोचा गया। उसके पास से तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, कई सिम कार्ड और फर्जी चेकबुक भी बरामद की गईं।

जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते से जुड़े 24 से अधिक साइबर फ्रॉड मामलों में देशभर में शिकायतें दर्ज हैं और उसके खाते में नौ करोड़ से अधिक की संदिग्ध लेनदेन प्रविष्टियां पाई गई हैं। एसटीएफ ने आरोपी को छह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

साइबर क्राइम से ऐसे बचें

एसटीएफ ने चेतावनी दी है कि कोई भी सरकारी एजेंसी ऑनलाइन “अरेस्ट” नहीं करती। अज्ञात नंबर से आने वाले वीडियो कॉल, धमकी या जांच के नाम पर मांगी जा रही जानकारी पर विश्वास न करें और तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button