आपदा

एसडीआरएफ ने रस्स्यिों के सहारे बचाईं 70 लोगों की जान

SDRF saved the lives of 70 people with the help of ropes

खबर को सुनें


एसडीआरएफ ने रस्स्यिों के सहारे बचाईं 70 लोगों की जान

देहरादून, 16 सितंबर 2025 :  देहरादून के कार्लीगाड़ क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की घटना के बाद, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने एक बड़ा बचाव अभियान चलाया। इस घटना से गांव की ओर जाने वाले रास्ते पूरी तरह से बाधित हो गए थे, जिसके कारण कई ग्रामीण अपने घरों में फंस गए थे।
सूचना मिलते ही SDRF की टीम उपनिरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रास्ते में तेज बहाव वाले नाले और टूटी हुई सड़कें टीम के लिए एक बड़ी चुनौती बन रही थीं, लेकिन जवानों ने हार नहीं मानी और पैदल ही प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचकर, टीम ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने एक अस्थायी पुल और रस्सियों की मदद से एक सुरक्षित रास्ता बनाया ताकि लोग पानी से भरे गधेरे को पार कर सकें।
इस लगातार चले बचाव अभियान में SDRF ने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत लगभग 70 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। SDRF के इस साहसी और त्वरित कार्रवाई की हर जगह सराहना हो रही है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button