
देहरादून, 31 अगस्त 2025: उत्तराखंड में भारी वर्षा का सिलसिला थम नहीं रहा है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो सितंबर में बादल जमकर भिगोएंगे। इस कड़ी में सितंबर के पहले दिन ही राज्य के सात जिलों में अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी क्या गया है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए देहरादून समेत प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन ने सोमवार को 12वीं तक के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है। बता दें कि इस बार मानसून सीजन में भारी वर्षा के कारण प्रदेश में भूस्खलन समेत लगातार वर्षाजनित हादसे हो रहे हैं। इसमें जन-धन की भारी क्षति हो चुकी है।

इन जिलों में अगले 24 घंटों में अत्यंत भारी बारिश के आसार
- चंपावत
- देहरादून
- हरिद्वार
- नैनीताल
- पौड़ी
- टिहरी
- ऊधम सिंह नगर



