आपदा

हेलीकाप्टर से भेजा गया 60 परिवारों के लिए राशन

Ration for 60 families was sent by helicopter.

खबर को सुनें


कुदरत का कहर

हेलीकाप्टर से भेजा गया 60 परिवारों के लिए राशन

बारिश और भूस्खलन के कारण देहरादून जिले के कई गांवों का संपर्क

देहरादून, 17 सितम्बर 2025 : भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जिले के कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। विशेष रूप से फुलेत, सरखेत, छमरौली, सिल्ला, क्यारा और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इन गांवों में लगभग 60 परिवारों पर खाद्य संकट मंडराने लगा था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन देहरादून ने माननीय मुख्यमंत्री से अनुमति प्राप्त कर प्रभावित गांवों में राहत पहुंचाने के लिए एयरलिफ्ट का सहारा लिया। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में यह अभियान चलाया गया, जिसमें प्रशासन की मुस्तैदी साफ देखने को मिली।
प्रशासन ने कुल 150 राहत किट प्रभावित क्षेत्रों में भेजी हैं। प्रत्येक किट में दाल, चावल, आटा, नमक, चीनी समेत अन्य जरूरी राशन सामग्री शामिल है। एक किट का वजन लगभग 15 से 20 किलो है, जो एक परिवार की कुछ दिनों की जरूरत पूरी कर सकता है।
यह राहत कार्य प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। जिला प्रशासन का यह त्वरित निर्णय और कार्यवाही सराहनीय मानी जा रही है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button