कुंभ मेला तैयारियां

स्थायी और अस्थायी कार्य पूरे करने को समय सीमा तय

Time limit set for completion of permanent and temporary works

खबर को सुनें


कुंभ-2027 की तैयारियांं

स्थायी और अस्थायी कार्य पूरे करने को समय सीमा तय

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया हरिद्वार मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण। गौरी पार्किंग में मल्टी मॉडल हब, चंडी देवी रोपवे, और नीलधारा में कल्चरल हब को भी देखा। घाटों के विस्तारीकरण और रेलिंग लगाने जैसे कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश

हरिद्वार, 12 सितंबर 2025 : 2027 में होने वाले कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने हरिद्वार मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी स्थायी और अस्थायी निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएँ।
मुख्य सचिव ने इस दौरान चल रहे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया, जिनमें नजीबाबाद हाईवे स्थित गौरी पार्किंग में मल्टी मॉडल हब, चंडी देवी रोपवे, और नीलधारा में कल्चरल हब शामिल हैं। उन्होंने लेज़र शो, बैरागी कैंप में साधु-संतों के लिए कैंपिंग व्यवस्था, नए घाटों के निर्माण, और आइरिस सेतु से मातृ सदन तक सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इसके अलावा, मुख्य सचिव ने नक्षत्र वाटिका के पास कनखल कैनाल फ्रंट, दक्ष मंदिर मार्ग चौड़ीकरण, झंडा चौक, भीमगोड़ा स्थित श्मशान घाट से चमगादड़ टापू तक सेतु, और हरकी पैड़ी क्षेत्र की तैयारियों का भी जायजा लिया।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि घाटों के विस्तारीकरण और रेलिंग लगाने जैसे सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएँ। उन्होंने कार्यों में तेजी और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button