Blogउत्तराखंडक्राइमगिरफ़्तारमहिला सुरक्षा

बलविंदर को सात साल से तलाश रही थी पुलिस, आखिरकार चढ़ा हत्थे

Police were searching for Balwinder for seven years, finally he was caught

खबर को सुनें


बलविंदर को सात साल से तलाश रही थी पुलिस, आखिरकार चढ़ा हत्थे

देहरादून, 7 अक्टूबर 2025 :  महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।

यह मामला वर्ष 2018 में थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से संबंधित है। 25 जुलाई 2018 को केदारपुरम निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दीपनगर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बग्गा ने उसकी 14 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि बाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद बलविंदर सिंह फरार हो गया और लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस की पकड़ से बचता रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया। पुलिस ने 6 अक्टूबर 2025 को पीलीभीत जिले के भीकमपुर गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button