उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीयसंस्कृतिस्पोर्ट्स

राष्‍ट्रीय शीतकालीन खेल :  हिमाचल प्रदेश के स्‍कीयर्स सबसे आगे, उत्तराखंड ने कांस्य जीतकर खोला खाता

National Winter Games: Himachal Pradesh skiers lead, Uttarakhand opens account with bronze

खबर को सुनें


राष्‍ट्रीय शीतकालीन खेल :  हिमाचल प्रदेश के स्‍कीयर्स सबसे आगे, उत्तराखंड ने कांस्य जीतकर खोला खाता

नेशनल स्कीइंग चैंपियशिप के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश ने जीते तीन स्वर्ण, सेना को दो और जम्मू-कश्मीर की टीम को एक स्वर्ण मिला, महिला व पुरुष वर्ग में दस नंबर टावर के पास स्थित पुराने और आठ नंबर टावर के पास स्थित नंदा देवी स्कीइंग स्लोप पर हुईं जाइंट स्लैलम, स्नो बोर्डिंग व स्की माउंटेनियरिंग स्प्रिंट स्पर्धाएं


देहरादून, 14 फरवरी 2026: हिमक्रीड़ा स्‍थल औली में चल रही चार दिवसीय नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश और सेना के स्कीयर्स का दबदबा रहा। हिमाचल प्रदेश ने तीन स्वर्ण, सेना ने दो स्वर्ण और जम्मू-कश्मीर की टीम ने एक स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही मेजबान उत्तराखंड की टीम भी कांस्य पदक जीतकर अपना खाता खोलने में कामयाब रही।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन की शुरुआत पुराने स्लोप पर पुरुष व महिला वर्ग की स्की माउंटेनियरिंग की वर्टिकल एंड स्प्रिंट रेस के साथ हुई। जबकि, नंदा देवी इंटरनेशनल स्की स्लोप पर अल्पाइन स्कीइंग स्पर्धा के अंतर्गत पुरुषों की जायंट स्लैलम का रोमांच देखने को मिला। पुरुष वर्ग की अल्पाइन जीएस रेस में तीनों पदक सेना के नाम रहे। स्की माउंटेनियरिंग में सेना का स्वर्ण पदक के साथ जलवा रहा, जबकि महिला स्पर्धा का स्वर्ण पदक हिमाचल प्रदेश ने जीता। सेना के स्कीयर्स ने स्वर्ण, रजत व कांस्य, तीनों पदक पर कब्जा जमाया। स्नो बोर्ड इवेंट में भी महिला और पुरुष वर्ग की स्पर्धाएं संपन्न हुईं। सेना और जम्मू-कश्मीर की टीम के नाम एक-एक स्वर्ण पदक रहा, वहीं हिमाचल प्रदेश की टीम ने दो स्वर्ण पदक जीते।

पदक तालिका में हिमाचल सबसे आगे

हिमाचल प्रदेश की टीम तीन स्वर्ण के साथ आधा दर्जन से अधिक पदकों के साथ अभी तक नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की पदक सूची में आगे चल रही है। सेना दो स्वर्ण के साथ आधा दर्जन से अधिक पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है। जम्मू-कश्मीर को दूसरे दिन एक स्वर्ण पदक हासिल हुआ। मेजबान उत्तराखंड भी स्की पर्वतारोहण स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ खाता खोलने में सफल रहा।

प्रतियोगिता में अव्वल रहे स्कीयर्स

जाइंट स्लैलम (पुरुष)

सेना के बाकिर हुसैन स्वर्ण, आशिफ अजीज  रजत व जेकमेट रफस्तान कांस्य

स्नो बोर्डिंग (पुरुष)

जम्मू-कश्मीर के जुबेर अहमद लोन स्वर्ण और सेना के कुलविंदर शर्मा रजत व  हरि प्रसाद-कांस्य

स्नो बोर्डिंग (महिला)

हिमाचल प्रदेश की प्रीति ठाकुर स्वर्ण, प्रकृति ठाकुर रजत व दीपिका ठाकुर कांस्य

स्की माउंटेनियरिंग स्प्रिंट (पुरुष)

सेना के संतोष मुक्ता स्वर्ण व राजेश्वर सिंह रजत और उत्तखंड के हिमांशु कवाण कांस्य

स्की माउंटेनियरिंग स्प्रिंट (महिला)

हिमाचल प्रदेश की साक्षी ठाकुर स्वर्ण, शिवानिका रजत व नताशा महर कांस्य

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button