Blog

भरे बाजार में युवती की हत्या, धारदार हथियार से की बेरहमी

देहरादून के मच्छी बाजार की घटना

खबर को सुनें


देहरादून। मच्छी बाजार में एक युवती की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया। युवती 23 वर्ष की थी जिसका नाम गुन्नू था। वह घर के बाहर से जा रही थी।

इसी दौरान बाइक पर आया एक युवक उससे बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान उसने चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया। गुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती की बेरहमी से हत्या की वारदात से आसपास सनसनी फैल गई। बाजार के पास गली में युवक आकाश कुमार द्वारा युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया।

युवती को उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button