अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीय

कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल में पहुंच रहे सौ से अधिक पक्षी प्रेमी

More than a hundred bird lovers are reaching Kotdwar Bird Festival

खबर को सुनें


कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल में पहुंच रहे सौ से अधिक पक्षी प्रेमी

31 जनवरी से कोटद्वार में शुरू हो रहा दो-दिवसीय बर्ड फेस्टिवल, देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे पक्षी प्रेमी, स्कूली बच्चे भी बनेंगे फेस्टिवल का हिस्सा

देहरादून, 29 जनवरी, 2026: उत्तराखंड के कोटद्वार में 31 जनवरी से होने वाले दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल में देश के विभिन्न हिस्सों से सौ से अधिक पक्षी प्रेमी हिस्सा लेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

जिला प्रशासन की पहल पर कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। प्रशासन ने इसमें शामिल होने के लिए स्थानीय के साथ ही बाहरी राज्यों से पक्षी प्रेमियों को निमंत्रण भेजा है। अब तक सौ से अधिक पक्षी प्रेमी अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। बर्ड फेस्टिवल में पर्यटकों के लिए दस ट्रेक चिह्नित किए गए हैं। इन पर पक्षी प्रेमियों को बर्ड वाचिंग के लिए ले जाया जाएगा। पर्यटकों की आवाजाही के लिए प्रशासन ने वाहनों की व्यवस्था भी की है। पर्यटकों को पक्षियों के बारे में जानकारी देने के लिए दस गाइड उपलब्ध रहेंगे।

 

स्कूली बच्चे बनेंगे फेस्टिवल का हिस्सा

बर्ड फेस्टिवल में स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। कोटद्वार के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान मैराथन आयोजित की गई है। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पक्षी व पर्यावरण विषय पर पेंटिंग, क्विज व निबंध प्रतियोगिता भी होगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम स्थल पर सम्मानित किया जाएगा और उनके तैयार किए पोस्टर लोगों के अवलोकन के लिए रखे जाएंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button