क्राइम

एटीएम में फंस रही थी ग्राहकों की रकम, निकाल रहे थे शातिर… आपके साथ ऐसा हो तो ये करें

खबर को सुनें


देहरादून, 11 अक्टूबर 2025: ग्राहकों को लगा कि एटीएम में तकनीकी खराबी आ गई है, लेकिन हकीकत कुछ और थी। दरअसल, शातिर बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम में ऐसी चाल चली कि नोट मशीन में फंसने लगे और रकम उनके हाथ लग गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला डोईवाला स्थित एक्सिस बैंक एटीएम का है, जो कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने बताया, बैंक के शाखा प्रबंधक दिनेश कुनियाल के मुताबिक सात और आठ अक्टूबर को ग्राहकों ने शिकायत की कि एटीएम से पैसा नहीं निकल रहा, जबकि खाते से राशि कट रही है। जब बैंक ने जांच की तो खुलासा हुआ कि किसी ने मशीन में असली कैश ट्रे की जगह प्लास्टिक की डमी ट्रे लगा दी थी।

सात अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे दो युवक एटीएम में पहुंचे और असली ट्रे निकालकर डमी ट्रे लगा गए। जब एक ग्राहक ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उसकी रकम नकली ट्रे में फंस गई। रात करीब 9:56 बजे एक आरोपी फिर पहुंचा और ट्रे में फंसी नकदी निकाल ले गया। यही वारदात आठ अक्टूबर की रात फिर दोहराई गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए 13 हजार रुपये, एक कार और डमी कैश ट्रे बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन दिल्ली के रहने वाले हैं।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इस तरह की वारदात कहीं और तो नहीं की। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि एटीएम से रकम फंसने जैसी कोई समस्या आए तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें।

ये किए गए गिरफ्तार

  • गौरव चौहान, राजीवनगर केशवपुरी बस्ती डोईवाला, देहरादून
  • अमन कुमार, ओम विहार, फेस-3 उत्तम नगर, दिल्ली
  • रोहित पुंज, सी- 39, विकासनगर, उत्तम नगर हनोला, दिल्ली
  • जितेंद्र सिंह, श्रीराम कालोनी, गली 13, मकान 760, निहाल विहार दिल्ली

वीडियो देख बनाई योजना

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यूट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम से कैश चोरी की योजना बनाई थी। वे एटीएम के आसपास ही खड़े रहते थे, जब कोई व्यक्ति एटीएम से रुपये निकालने आता था तो वह रुपये उनकी डमी कैश ट्रे में फंस जाता था। उसके जाने के बाद वे रुपये निकाल लेते थे। इसके लिए उन्होंने रायपुर और राजपुर क्षेत्र के एक्सिस बैंक के एटीएम को चिह्नित किया था।

17 साल पहले रुड़की जेल की दीवार फांदकर भागा, अब फिर सलाखों के पीछे

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button