अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडपुरस्कारस्पोर्ट्स

आस्ट्रेलियन ओपन पर लक्ष्य सेन का कब्जा

Lakshya Sen wins Australian Open

खबर को सुनें


आस्ट्रेलियन ओपन पर लक्ष्य सेन का कब्जा

फाइनल में जापान के युशी तानाका को सीधे सेट में 21-15, 21-11 से हराया

देहरादून,  24 नवंबर 2025 : उत्तराखंड के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने एक बार फिर देश का गौरव बढ़ाते हुए आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। सिडनी में 18 से 23 नवंबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में लक्ष्य ने जापान के युशी तानाका को सीधे सेट में 21-15, 21-11 से पराजित कर गोल्ड मेडल जीता।

लक्ष्य सेन का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताइवान के चाई यू जेन को कड़े मुकाबले में 17-21, 21-13, 21-13 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वी आयुश शेट्टी को 23-21, 21-11 से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में लक्ष्य का सामना विश्व नंबर दो ताइवान के ताउ टेन चैन से हुआ। कड़े संघर्ष वाले इस मुकाबले में लक्ष्य ने 21-17, 24-22, 21-16 की जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर अपने इरादे साफ कर दिए थे।

इस जीत के साथ लक्ष्य सेन ने इस वर्ष का अपना पहला वर्ल्ड टूर खिताब हासिल किया। चोट के कारण साल की शुरुआत में लय से बाहर रहे लक्ष्य अब शानदार वापसी कर रहे हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने जापान ओपन में कांस्य पदक जीता था, जबकि इससे पहले डेनमार्क ओपन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।

लक्ष्य की इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। देवभूमि के इस युवा खिलाड़ी ने अपने दमदार प्रदर्शन से एक बार फिर साबित किया है कि वह विश्व बैडमिंटन में भारत की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button