उत्तराखंडस्वास्थ्य

जानिए क्या है गुब्बारा क्लीनिक, रुद्रप्रयाग में हुई है इसकी शुरुआत

Know what is Balloon Clinic, it has started in Rudraprayag

खबर को सुनें


जानिए क्या है गुब्बारा क्लीनिक, रुद्रप्रयाग में हुई है इसकी शुरुआत

रुद्रप्रयाग, 10 नवंबर2025। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों और युवाओं के लिए विशेष “गुबारा” क्लीनिक की शुरुआत हो गई है। जन्मजात और बचपन से मधुमेह से जूझ रहे रोगियों को अब जिले में ही निःशुल्क उपचार, नियमित देखभाल और सतत चिकित्सकीय निगरानी की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। क्लीनिक में टाइप-1 मधुमेह रोगियों के लिए नियमित इंसुलिन मॉनीटरिंग, इंसुलिन उपलब्धता, आवश्यक जांच और मधुमेह मॉनिटरिंग किट की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। गैर-संचारी रोग एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत यह सेवा रोगियों के उपचार और निगरानी को अधिक प्रभावी बनाएगी।

सीएमओ के अनुसार अब तक छह टाइप-1 मधुमेह रोगियों का पंजीकरण किया जा चुका है और उन्हें मॉनिटरिंग किट भी उपलब्ध करा दी गई है। जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में मधुमेह जांच की सुविधा मौजूद है। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध टाइप-1 मधुमेह रोगियों को जिला चिकित्सालय में संचालित गुबारा क्लीनिक में पंजीकरण के लिए अनिवार्य रूप से रेफर किया जाए।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button