तीर्थाटन

केदारनाथ हेली सेवा 15 से, बुकिंग 10 सितंबर दोपहर 12 बजे से

Kedarnath helicopter service from 15th

खबर को सुनें


केदारनाथ हेली सेवा 15 से, बुकिंग 10 सितंबर दोपहर 12 बजे से

रुद्रप्रयाग, 7 सितंबर 2025 : केदारनाथ धाम की दिव्य आसमान से निहारने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है । चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो रहा है, और इसके तहत केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की बुकिंग 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे से आरंभ होगी। बताया जा रहा है कि इस बार हेली सेवा के टिकट मंहगे हो सकते हैं।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यू-काडा) के अनुसार, सुरक्षा मानकों को सख्त किया गया है। अब हेलीकॉप्टर सेवाएँ सीमित यात्रियों के साथ संचालित होंगी, और उड़ानों की संख्या भी घटा दी गई है। पहले जहां 9 कंपनियाँ रोज़ाना 250-270 उड़ानें संचालित करती थीं, वहीं अब 7 कंपनियाँ मात्र 184 उड़ानें भरेंगी।
15 जून को आर्यन एविएशन के हेलीकॉप्टर की दुर्घटना में 7 लोगों की मौत के बाद, आर्यन एविएशन और ट्रांस भारत एविएशन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अभी इन दोनों कंपनियों को सेवा संचालन की अनुमति नहीं दी गई है।
यू-काडा ने इस बार डीजीसीए, एटीसी और एविएशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से एक निगरानी तंत्र विकसित किया है। साथ ही वेदर स्टेशन और सेलो मीटर भी लगाए जा रहे हैं ताकि मौसम की सटीक जानकारी मिल सके I

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button