उत्तराखंडऊर्जा

त्योहारी सीजन में ‘अंधेर नगरी’

नगर आयुक्त ने तीन दिन के भीतर पूरे शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

खबर को सुनें


देहरादून, 26 सितंबर 2025: त्योहारी सीजन नवरात्र, दशहरा और दीपावली को देखते हुए नगर आयुक्त नमामि बंसल ने गुरुवार रात शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर लाइटें बंद मिलीं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर पूरे शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। साथ ही दीपावली तक प्रकाश अनुभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने हरिद्वार रोड, सहस्रधारा रोड समेत शहर की अन्य प्रमुख सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान मंदिरों और बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए प्रकाश व्यवस्था हर हाल में सुचारू रखी जाए।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button