उत्तराखंडबैठकयातायात

बिना अनुमति या मानकों के विरुद्ध सड़क खोदी तो होगा मुकदमा 

If the road is dug without permission or against the standards, a case will be filed.

खबर को सुनें


बिना अनुमति या मानकों के विरुद्ध सड़क खोदी तो होगा मुकदमा

जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) लगातार रखेगी निगरानी

 26 अक्टूबर 2025 : अब देहरादून में बिना अनुमति या मानकों के विरुद्ध सड़क खोदने पर सख्त कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में रविवार को हुई जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सड़क खुदाई के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कार्य स्थल को सील किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिजली, पेयजल, सीवरेज और गैस पाइपलाइन जैसी भूमिगत सेवाओं के कार्यों के दौरान जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) लगातार निगरानी रखेगी। कार्य केवल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही किए जा सकेंगे। सभी एजेंसियों को दस नवंबर के बाद ही अनुमति जारी की जाएगी।

बैठक में यूपीसीएल, गेल, यूयूएसडीए और एडीबी सहित अन्य एजेंसियों को सशर्त अनुमति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी संस्था को अनुमति तभी मिलेगी जब संबंधित विभागों से एनओसी और कटिंग चार्ज की वसूली पूरी हो।

उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और संकेत बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगे उपकरणों या कैमरों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए भी स्मार्ट सिटी की अनुमति आवश्यक होगी।

डीएम ने उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को यूपीसीएल, गेल और अन्य एजेंसियों के निर्माण स्थलों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। बैठक में स्मार्ट सिटी, लोनिवि और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अब सड़क खुदाई और निर्माण कार्यों में समय, सुरक्षा और मानकों का पालन अनिवार्य रहेगा — नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई तय है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button