उत्तराखंडपर्यटनराष्ट्रीय

लीजिए! राजा, राधा और रंगीली पर सैर का मजा

Here you go! Enjoy a ride on Raja, Radha and Rangili

खबर को सुनें


लीजिए! राजा, राधा और रंगीली की सैर का मजा

हरिद्वार, 28 अक्टूबर 2025। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज में एक बार फिर सैलानियों के लिए रोमांचक सफर शुरू होने जा रहा है। नवंबर में पार्क के गेट खुलते ही कई वर्षों से बंद पड़ी हाथी सफारी दोबारा शुरू होगी। इस बार सैलानियों को जंगल की सैर कराने के लिए राधा, रंगीली और राजा जैसे प्रशिक्षित हाथी तैयार हैं, जो राजाजी की हरियाली और रोमांच से पर्यटकों को रूबरू कराएंगे।

चीला रेंज के हाथी बाड़े में वर्तमान में सात हाथी हैं—तीन हाथी, तीन हथिनी और एक छोटा हाथी। इनमें 37 वर्षीय राधा, 38 वर्षीय रंगीली और 27 वर्षीय राजा विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। ये सभी शांत और अनुशासित हाथी हैं, जिनकी पीठ पर सवार होकर सैलानी जंगल की सैर का अनोखा अनुभव लेंगे।

कभी भेल क्षेत्र में “खूनी हाथी” कहे जाने वाले राजा का जीवन अब पूरी तरह बदल चुका है। वर्ष 2019 में तीन लोगों की जान लेने के बाद पुनर्वास के लिए उसे चीला रेंज लाया गया था। वर्षों के प्रशिक्षण और देखभाल के बाद आज वही राजा सबसे आज्ञाकारी और भरोसेमंद हाथी बन गया है।

हाथी बाड़ा इंचार्ज कंचन नौटियाल ने बताया कि राजा अब सबकी कमांड तुरंत मानता है और सफारी का सबसे शांत साथी है। वहीं, रेंजर बिजेंद्र दत्त तिवारी ने कहा कि अनुमति मिलते ही हाथी सफारी शुरू की जाएगी।

चीला रेंज में हाथी सफारी की वापसी से पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। पर्यटक यहां जंगल के सौंदर्य, रोमांच और वन्यजीव संरक्षण की कहानी का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button