अतिवृष्टिआपदा प्रबंधनउत्तराखंडयातायात

जो वादा किया था, वो निभा भी दिया

He kept the promise he made

खबर को सुनें


जो वादा किया था, वो निभा भी दिया

  • बरसात थमते ही बटोली गांव तक पहुंची सड़क, जिला प्रशासन ने सात दिन में पूरा किया वादा

देहरादून, 07 अक्टूबर 2025।
बरसात थमते ही देहरादून जिले के सुदूरवर्ती आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली गांव तक सड़क संपर्क बहाल कर जिला प्रशासन ने मिसाल पेश की है। महज सात दिन के भीतर गांव तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशीलता और जिलाधिकारी सविन बंसल की त्वरित कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है।

सहसपुर ब्लॉक के मिसराज पट्टी क्षेत्र में स्थित बटोली गांव का संपर्क मार्ग अतिवृष्टि के कारण पूरी तरह टूट गया था। स्थिति ऐसी थी कि शेरू खाला क्षेत्र खाईनुमा ढलान में तब्दील हो गया था, जहां नई सड़क बनाना महीनों का काम माना जा रहा था। लेकिन डीएम सविन बंसल के निर्देशन में प्रशासनिक टीम ने रातों-रात वैकल्पिक मार्ग तैयार कर राहत कार्य शुरू कर दिए। बरसात के पूरे तीन महीनों तक वहां 24×7 मैनपावर और मशीनरी तैनात रही ताकि मार्ग सुचारू बना रहे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने 11 जुलाई को स्वयं आपदाग्रस्त बटोली गांव का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी थीं। उनके निर्देश पर बिजली और पेयजल की वर्षों पुरानी दिक्कतों का भी स्थायी समाधान किया गया। जंगल से गुजरने वाली पुरानी विद्युत लाइन के सुधार हेतु 2.19 लाख रुपये और बड़ी पेयजल लाइन बिछाने के लिए 3.79 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कराया गया।

इसके साथ ही, प्रभावित परिवारों को राहत स्वरूप तीन माह के लिए प्रति परिवार 4-4 हजार रुपये की अग्रिम सहायता भी उपलब्ध कराई गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने भी बटोली गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button