उत्तराखंडक्राइम

अखबार पर ‘आई लव यू’ लिखकर फेंकता था हॉकर, मना करने पर घर में घुस गंदा काम किया… राजधानी का है मामला

खबर को सुनें


देहरादून, 29 अक्टूबर 2025: एकतरफा प्रेम में डूबे अखबार वितरक की करतूत ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में अखबार बांटने वाले युवक ने एक विवाहित महिला के घर डाले जाने वाले अखबार पर ‘आई लव यू’ और अपना मोबाइल नंबर लिखना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उसका हाथ पकड़ लिया।

अदालत ने सुनाई एक साल की सजा

न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ सोनम रावत की अदालत ने आरोपी शैलेन्द्र सिंह कठैत को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने) के तहत दोषी पाया। अदालत ने उसे एक वर्ष के कठोर कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

मिलने का डालता था दबाव

जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र सिंह कठैत प्रेमनगर क्षेत्र में अखबार वितरित करता था। इस दौरान उसने एक विवाहित महिला को परेशान करना शुरू किया। वह नियमित रूप से महिला के घर डाले जाने वाले अखबार पर ‘आई लव यू’ और अपना मोबाइल नंबर लिख देता था। इतना ही नहीं, वह महिला को फोन करने और मिलने के लिए दबाव भी डालता था। 22 फरवरी 2020 को आरोपी ने महिला के घर डाले गए अखबार पर लिखा — आई लव यू, कल बाला सुंदरी मंदिर चलेंगे।” जब महिला ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी घर में घुस गया और उसका हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच में मिले साक्ष्यों और महिला के विश्वसनीय बयान के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button