उत्तराखंडयूथराजनीतिसम्मान

गोदियाल के हाथ में फिर उत्तराखंड कांग्रेस की कमान

Godiyal again takes charge of Uttarakhand Congress

खबर को सुनें


गोदियाल के हाथ में फिर उत्तराखंड कांग्रेस की कमान

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल, वर्षों बाद कांग्रेस ने लिया कोई बेहतरीन फैसला

देहरादून, 12 नवंबर 2025 :कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गई इस नई नियुक्ति के तहत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का चेयरमैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए हाईकमान ने उन्हें पार्टी की शीर्ष इकाई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में स्थान दिया है। संगठनात्मक फेरबदल की जानकारी मंगलवार को एआईसीसी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर दी।

प्रदेश नेतृत्व में यह बदलाव आगामी चुनावी रणनीति से जुड़ा माना जा रहा है। करन माहरा अप्रैल 2022 में अध्यक्ष बने थे, लेकिन उनके नेतृत्व में पार्टी को लोकसभा चुनावों में पांचों सीटों पर हार मिली। संगठन का पूर्ण विस्तार न हो पाना भी उनके कार्यकाल की एक प्रमुख कमी रही।
वहीं, गोदियाल जुलाई 2021 में प्रदेश अध्यक्ष बने थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद हटाए गए। इसके बावजूद हाईकमान ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

सबसे बड़ा राजनीतिक संकेत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को किसी भी कमेटी में स्थान न देकर दिया गया है। उन्हें न प्रचार समिति में रखा गया है और न ही प्रबंधन कमेटी में। विश्लेषकों का मानना है कि बढ़ती उम्र और सीमित सक्रियता के चलते संगठन ने उन्हें इस बार प्राथमिकता नहीं दी। हालांकि, विधानसभा चुनाव के करीब उन्हें मार्गदर्शक की भूमिका में जोड़ा जा सकता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button