अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडराष्ट्रीयव्यक्तित्वस्पोर्ट्स
इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे उत्तराखंड के चार 50 प्लस फुटबाल खिलाड़ी
Four 50 plus football players from Uttarakhand will participate in the International Masters Sports Championship

इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे उत्तराखंड के चार 50 प्लस फुटबाल खिलाड़ी
छह से 15 फरवरी तक यूनाइटेड अरब अमीरात के आबूधाबी में आयोजित हो रही है यह चैंपियनशिप, आज दिल्ली से आबूधाबी के लिए रवाना होगा दल
देहरादून, 4 फरवरी 2026: उत्तराखंड के चार 50 प्लस फुटबाल खिलाड़ियों का चयन छह से 15 फरवरी तक यूनाइटेड अरब अमीरात के आबूधाबी में होने वाली इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स (फुटबाल) चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों में खेलने के लिए देशभर से 58 खिलाड़ियों का दल पांच फरवरी को दिल्ली से आबूधाबी रवाना होगा। दल में उत्तराखंड के ये चार खिलाड़ी भी शामिल हैं।

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव, पूर्व नेशनल फुटबाल खिलाड़ी, रेफरी एवं इंटरनेशनल कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी। रावत ने बताया कि उनके अलावा अल्मोड़ा निवासी पूर्व नेशनल खिलाड़ी आसिफ अली, ऋषिकेश निवासी पूर्व नेशनल खिलाड़ी गोपाल सिंह रावत और देहरादून निवासी पूर्व नेशनल खिलाड़ी विमल सिंह रावत इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। बताया कि चैंपियनशिप में सौ से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं।





