उत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइमदुर्घटनायातायात

नशे में धुत so ने मारी वाहनों को टक्कर, सस्पेंड, मुकदमा भी

Drunk man hits vehicles, suspended, also sued

खबर को सुनें


नशे में धुत so ने मारी वाहनों को टक्कर, सस्पेंड, मुकदमा भी

देहरादून, 2 अक्तूबर 2025।
राजपुर रोड पर हुए सड़क हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना अध्यक्ष राजपुर को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए । वीडियो में थाना अध्यक्ष राजपुर को नशे की हालत में वाहन से टक्कर मारते हुए देखा गया। प्रथम दृष्टया सरकारी कर्मचारी होते हुए इस तरह के गलत आचरण और दुर्घटना करने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की।

मामले में प्राप्त शिकायत पत्र के आधार पर निलंबित थाना अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, जो वर्तमान में थाना अध्यक्ष कालसी पद पर थे, को अब थाना अध्यक्ष राजपुर नियुक्त किया गया है। एसएसपी देहरादून ने एसपी सिटी को निर्देश दिए हैं कि संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए। इसके लिए आरोपी SO समेत संबंधित व्यक्तियों का मेडिकल कराया जाएगा, साथ ही घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी साक्ष्य के तौर पर एकत्रित की जाए।

एसएसपी ने साफ कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता या कानून तोड़ने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button