उत्तराखंडचारधाम यात्रा

यमुनोत्री रूट पर नशे में यात्रियों से भरी बस दौड़ा रहा था चालक 

A drunk driver was driving a bus full of passengers on the Yamunotri route

खबर को सुनें


यमुनोत्री रूट पर नशे में यात्रियों से भरी बस दौड़ा रहा था चालक

उत्तरकाशी, 09 अक्टूबर 2025 : जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धरासू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने नगुण बैरियर पर चेकिंग के दौरान यात्रियों से भरी एक बस के चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा, जिसके बाद बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान बस नगुण बैरियर पर पहुंची। पुलिस द्वारा जब चालक से पूछताछ की गई, तो उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चालक को हिरासत में लिया और बस को सीज कर दिया।

बस में कर्नाटक से आए तीर्थयात्री सवार थे, जो यमुनोत्री धाम की यात्रा पर थे। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था की और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मदिरा सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button