उत्तराखंडधरोहरसंस्कृति

नई रोशनी में जगमगाया दून, पहाड़ी संस्कृति, कला और परंपरा के हो रहे दर्शन

Doon shines in a new light, with hill culture, art and tradition on display

खबर को सुनें


नई रोशनी में जगमगाया दून, पहाड़ी संस्कृति, कला और परंपरा के हो रहे दर्शन

देहरादून, 14 अक्टूबर 2025 : विरासत को सहेजते हुए विकास की नई रोशनी में दून अब और भी जगमगाने लगा है। जिला प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों—कुठालगेट, साई मंदिर जंक्शन, स्लिप रोड और राउंड अबाउट—पर किए गए सौंदर्यीकरण और यातायात सुधार कार्यों ने राजधानी को नया रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा और जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में किए गए ये प्रोजेक्ट न केवल शहर को सुगम यातायात की दिशा में आगे ले जा रहे हैं, बल्कि पहाड़ी संस्कृति, कला और परंपरा की झलक भी बखूबी प्रस्तुत कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने चौक-चौराहों का चौड़ीकरण, दो अतिरिक्त स्लिप रोड का निर्माण और पहाड़ी स्थापत्य शैली में सौंदर्यीकरण कर इन्हें जीवंत बना दिया है। जल्द ही मुख्यमंत्री इन प्रोजेक्ट्स को विधिवत रूप से जनमानस को समर्पित करेंगे।

इन स्थानों पर स्थानीय विरासत, पारंपरिक स्थापत्य कला और महान विभूतियों के चित्रण ने शहर की पहचान को नया आयाम दिया है। वहीं, सुचारू यातायात व्यवस्था से नागरिकों को राहत मिली है।

यह पहल जिला प्रशासन के “सुनियोजित विकास के साथ सांस्कृतिक संरक्षण” के दृष्टिकोण की मिसाल बनकर उभरी है—जहां आधुनिकता और परंपरा का सुंदर संगम दून की सड़कों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button