आपदा

टूटा आपदा प्रभावितों के सब्र का बांध, छलके आंसू

The patience of the disaster-affected broke, tears flowed.

खबर को सुनें


टूटा आपदा प्रभावितों के सब्र का बांध, छलके आंसू

नंदा नगर में आपदा प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

चमोली, 20 सितंबर 2025 : चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा ने जब जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, तो मुख्यमंत्री से मिल पहाड़ों के सब्र का बांध टूटता नजर आया । शनिवार को जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित गांवों के निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं और दिल भरे हुए। वर्षों की मेहनत से बने घर मलबे में तब्दील हो चुके हैं, पशुधन खोने का दुख और अपनों को खोने की पीड़ा शब्दों से परे थी। मुख्यमंत्री को सामने देखकर कई लोगों के सब्र का बांध टूट गया और वे भावुक होकर अपने दुख बयान करने लगे।
मुख्यमंत्री ने कुंतारी लगा फाली और सरपाणी गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया और धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबारा और मोखमल्ला गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में कोई कोताही न हो। विशेष रूप से विद्युत, पेयजल और सड़क संपर्क बहाल करने के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि अब तक 45 भवन और 15 गौशालाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, 8 पशुओं की मौत हो गई है और 40 पशु लापता हैं। हेलीकॉप्टर की मदद से 12 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया, जिनमें एक को एम्स ऋषिकेश और बाकी को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
आपदा प्रभावितों को राहत शिविरों में खाद्य सामग्री, आश्रय, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री, स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button