Blogउत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइमजागरूकतामहिला सुरक्षा

अच्छी खबर : उत्तराखंड में 13 प्रतिशत घटे साइबर यौन अपराध

Good news: Cyber ​​sex crimes down 13 percent in Uttarakhand

खबर को सुनें


अच्छी खबर : उत्तराखंड में 13 प्रतिशत घटे साइबर यौन अपराध

देहरादून, 7 अक्टूबर 2025 : उत्तराखंड पुलिस ने महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों में लगातार गिरावट दर्ज की है। एनसीआरबी की रिपोर्ट 2023 के अनुसार राज्य में महिला अपराध 2022 के 4337 मामलों से घटकर 2024 में 3342 तक पहुंच गया, जिसमें हत्या, दहेज हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में कमी देखी गई। साइबर यौन अपराधों में भी 13% की गिरावट आई है।

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि महिला अपराध में हत्या के मामले 56 दर्ज किए गए, जो 2023 की तुलना में 1.75% कम हैं। दहेज हत्या के मामलों में 20% की कमी हुई। अपहरण के 530 मामलों में 94% का अनावरण किया गया और बलात्कार के मामलों में 98% मामले सुलझाए गए।

बाल संरक्षण के क्षेत्र में भी पुलिस सक्रिय रही। वर्ष 2023 में कुल 1025 बच्चे गुम हुए, जिनमें से 933 बच्चे बरामद किए गए। शेष 92 बच्चों में से 77 बच्चे भी बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट किया कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में बरामद बच्चों को गुमशुदा दिखाया गया, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है।

सांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार, चोरी हुई संपत्ति की बरामदगी दर 52.4% है, जो राष्ट्रीय औसत 31.4% से दोगुनी है। हत्याओं में 2.14% की कमी आई है, जिससे उत्तराखंड राष्ट्रीय स्तर पर 7वें स्थान पर है।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण, ऑपरेशन और जांच में सक्रिय है, जिससे राज्य में महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों में निरंतर कमी और सुरक्षा बढ़ी है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button