प्रेरणा

96-वर्षीय जबर सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹7 लाख

96-year-old Jabar Singh donated ₹7 lakh to the Chief Minister's Relief Fund

खबर को सुनें


96-वर्षीय जबर सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹7 लाख

देहरादून, 20 सितम्बर 2025 : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उस समय एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब 96 वर्षीय जबर सिंह रावत ने अपने जीवन की पूंजी में से ₹7 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के दौरान रावत जी ने यह राशि राज्य में आपदा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सौंपी।
मुख्यमंत्री धामी ने  रावत के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा, “देवभूमि उत्तराखंड की मिट्टी में केवल आस्था और वीरता नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता की भावना भी गहराई से बसी है। श्री जबर सिंह रावत इसका जीवंत उदाहरण हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि यह दान सिर्फ एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि जीवनभर के अनुभव, समाज के प्रति संवेदना और उत्तरदायित्व की भावना का प्रतीक है। “96 वर्ष की आयु में भी उनका यह समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है,” मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रावत को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और पूरे प्रदेश की ओर से उनका आभार जताया। साथ ही, देहरादून कैंट क्षेत्र की विधायक सविता कपूर भी इस दौरान उपस्थित रहीं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button