अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रा

भैयादूज पर 23 अक्टूबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

The doors of Kedarnath shrine will be closed on October 23 on the occasion of Bhai Dooj.

खबर को सुनें


भैयादूज पर 23 अक्टूबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

  • पंचकेदार मंदिरों के कपाट बंद होने की तिथियां हुईं घोषित

  • बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली रामपुर के लिए करेगी प्रस्थान

ऊखीमठ, 2 अक्टूबर 2025 : विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 23 अक्टूबर, गुरुवार (भैया दूज) के दिन प्रातः 8:30 बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के उपरांत बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यह जानकारी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत डोली 23 अक्टूबर को रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी और 25 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ विराजमान होगी।

इसी प्रकार पंचकेदार में शामिल द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम के कपाट 18 नवंबर, मंगलवार को वेदपाठियों और पुजारियों की उपस्थिति में सुबह 6:30 बजे बंद किए जाएंगे। इसके बाद देवडोली 18 नवंबर को प्रथम पड़ाव गौंडार, 19 नवंबर को राकेश्वर मंदिर, 20 नवंबर को गिरिया और 21 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। इसी दिन पारंपरिक मध्यमेश्वर मेला भी आयोजित होगा।

वहीं, तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम के कपाट 6 नवंबर, गुरुवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा तुंगनाथ की विग्रह डोली 6 नवंबर को चौपता, 7 नवंबर को भनकुन होते हुए 8 नवंबर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्कटेश्वर मंदिर, मक्कूमठ पहुंचेगी।

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवाण ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कपाट बंद होने से पूर्व देवधामों में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

पंचकेदार कपाट बंद होने की तिथियां:

केदारनाथ धाम – 23 अक्टूबर 2025

तुंगनाथ धाम – 6 नवंबर 2025

मध्यमेश्वर धाम – 18 नवंबर 2025

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button