अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइम

गैंगस्टर पुनेठा को दुबई से भारत लाई सीबीसीआईडी

CBCID brought gangster Punetha to India from Dubai

खबर को सुनें


गैंगस्टर पुनेठा को दुबई से भारत लाई सीबीसीआईडी

15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोपित है गैंगस्टर जगदीश पुनेठा

देहरादून, 15 नवंबर 2025 : फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोपी कुख्यात गैंगस्टर जंगदीश पुनेठा को दुबई से प्रत्यार्पित कर भारत लाया गया है। वर्ष 2022 से फरार पुनेठा पर उत्तराखंड पुलिस ने 50 हजार रुपये का ईनाम के साथ ही रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया था। गुरुवार को सीबीसीआईडी की टीम उसे लेकर भारत पहुंची। इसे एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पिथौरागढ़ के रहने वाले जगदीश पुनेठा पर पिथौरागढ़ और जाजरदेवल थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुनेठा निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने, गैंगस्टर एक्ट, फर्जी कंपनियों और कमोडिटी ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी जैसे मामलों में लंबे समय से वांछित था। सीबीसीआईडी की जांच में सामने आया कि पुनेठा और उसके सहयोगियों ने लगभग 15.17 करोड़ की धोखाधड़ी की तथा 2.22 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की थी।

ऐसे पकड़ में आया पुनेठा

जांच के दौरान पुलिस पुलिस को पता चला कि आरोपी दुबई में छिपा हुआ है। इसके बाद सीबीसीआईडी ने सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल से संपर्क कर रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया। इंटरपोल की एनसीबी अबू धाबी शाखा की मदद से पुनेठा को दुबई में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने उसके प्रत्यार्पण की प्रकि्रया शुरू की। एएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय दल पुनेठा को लाने दुबई भेजा गया। टीम गुरुवार को उसे लेकर वापस लौटी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button