आपदा

एयर एंबुलेंस से मरीज तो हेली से पहुंचाया जा रहा राशन

Patients are being transported by air ambulance and rations by helicopter.

खबर को सुनें


एयर एंबुलेंस से मरीज तो हेली से पहुंचाया जा रहा राशन

देहरादून, 19 सितंबर 2025: अस्थायी राजधानी में 16 सितंबर को हुई भारी बारिश के बाद आई आपदा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस आपदा में अब तक 20 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल करके एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं दूरदराज के गांवों में हेलीकॉप्टर से राशन भी वितरित किया गया है।
आपदा के तीन दिन बाद भी जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत कार्यों में जुटा हुआ है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पानी और राशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बांदल घाटी के उन गांवों में, जहां सड़क मार्ग से पहुंचना संभव नहीं है, हेलीकॉप्टर के माध्यम से 300 किट राशन और छमरौली गांव में 300 लोगों के लिए फूड पैकेट पहुंचाए गए। इसके अलावा, कार्लीगाड, मजयाडा और सेरा गांवों में दो महीने का राशन और गैस सिलेंडर भी वितरित किए गए हैं।
जिला प्रशासन की टीम क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत में भी तेजी से काम कर रही है। मसूरी-देहरादून और मालदेवता-रायपुर मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। एसडीएम सदर हरिगिरी की देखरेख में मजयाडा गांव में मलबे में दबे तीन लोगों की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। जहां पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारी और कर्मचारी मोर्चा संभाले हुए हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button