Online plateformअंतरराष्ट्रीययूथराष्ट्रीयवैज्ञानिक खोजवैज्ञानिक शोधशोध
BONORx : चिकित्सकों का ऐसा दोस्त, जो प्रिस्क्रिप्शन, मरीजों के डेटा में करेगा सहयोग
BONORx: A friend for doctors to assist with prescriptions and patient data

BONORx : चिकित्सकों का ऐसा दोस्त, जो प्रिस्क्रिप्शन और मरीजों के डेटा में करेगा सहयोग
स्वास्थ्य सेवा में एआई क्रांति लाने वाला देश का पहला All‑in‑One एआई असिस्टेंट है भारत ऑनलाइन निदान औषधि प्रिस्क्रिप्शन ( BONORx ) एप, एआई के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए फिलहाल नि:शुल्क उपलब्ध है यह एप, इसे खासतौर पर चिकित्सकों की सुविधा के लिए किया गया है डिजाइन
देहरादून, 20 फरवरी 2026 : भारतीय अमेरिकी इंजीनियर राकेश कुमार एवं उनकी टीम ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जो चिकित्सकों को तो उनके दैनिक कार्यों में सहयोग करेगा ही, आमजन भी उसे अपने मोबाइल पर आसानी से चला सकेंगे। टीम का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्ट सहायक है, जिसे Bhart Online Nidan Oshadhi Prescription ( BONORx ) यानी वॉइस ड्रिवन एआई असिस्टेंट नाम दिया गया है। एआई के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए फिलहाल यह एप नि:शुल्क उपलब्ध है। इंजीनियर राकेश कुमार के अनुसार यह एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित वॉइस असिस्टेंट है, जिसे खासतौर पर चिकित्सकों की सुविधा के लिए डिजाइन किया है।
यह ऐसा बहुभाषी एप है, जिसे मरीजों की अत्याधिक संख्या को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें हिंदी व अंग्रेजी समेत क्षेत्रीय भाषाओं को समझने की क्षमता है और डॉक्टर मरीज से बात करते-करते वॉइस के माध्यम से हिस्ट्री, नोट्स और प्रिस्क्रिप्शन जेनरेट कर सकते हैं। यह हाथ से लिखने या टाइप करने की आवश्यकता को न्यूनतम कर डॉक्यूमेंटेशन बोझ को घटाता है। एनआरआई राकेश कुमार के निर्देशन में जिस नौ सदस्यीय टीम ने यह एप तैयार किया, उसमें एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के प्रोफेसर डॉ. योगेश यादव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कविता, टोंक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र शमां, डॉ. राजकुमार, इंजीनियर डॉ. जितेंद्र, डॉ. धनराज, डॉ. गौरव व छात्र आदित्य सिंह शामिल हैं।
इंजीनियर राकेश कुमार बताते हैं कि इसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों का समय बचाना, थकान और ऊर्जा की खपत को कम करना, रोगियों के लिए और भी सटीक व तेज निदान उपलब्ध कराने के साथ उपचार प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाना है। इस तकनीक का लक्ष्य चिकित्सकों का सहायक बनाना है, न कि उनकी जगह लेना। यह तकनीक टेलीमेडिसिन, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं और बड़े अस्पतालों में एक अभिन्न हिस्सा बन सकती है। यह केवल बड़े कॉरपोरेट हॉस्पिटल तक सीमित नहीं रहे, बल्कि हर चिकित्सक का डिजिटल सहयोगी बन सके।
ऐसे करें पंजीकरण :
प्ले स्टोर खोलें और BONORx.ai एप डाउनलोड करें। एप इंस्टॉल करने के बाद, इसे खोलें और स्वयं को पंजीकृत करें।
BONORx की विशेषताएं
-
क्लिनिकल नोट्स और डॉक्यूमेंटेशन : चिकित्सक केवल बोलकर रोगी का इतिहास, लक्षण और प्रिस्क्रिप्शन दर्ज करा सकते हैं। मेडिकल रिपोर्ट पढ़ना यह असिस्टेंट रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी या लैब रिपोर्ट का सारांश तुरंत बोलकर बता सकता है।
-
ऊर्जा संरक्षण : डॉक्यूमेंटेशन और डेटा एंट्री का बोझ कम होगा।
-
सटीकता: एआई की मदद से त्रुटि की संभावना घटेगी।
-
रोगी लाभ: तेज और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध होगा।
-
दवा और उपचार सुझाव : नवीनतम गाइडलाइन और रिसर्च के आधार पर यह सहायक डॉक्टर को त्वरित जानकारी दे सकता है। आपातकालीन स्थिति में मदद। इमरजेंसी केस में यह असिस्टेंट आवश्यक प्रोटोकॉल और स्टेप्स तुरंत बता सकता है।



