उत्तराखंडयूथरक्षाराष्ट्रीय

सेनाध्यक्ष ने चीन सीमा पर मनाई दीपावली

Army Chief celebrates Diwali at China border

खबर को सुनें


सेनाध्यक्ष ने चीन सीमा पर मनाई दीपावली

पिथौरागढ़, 20 अक्टूबर 2025 :थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। उन्होंने सीमा पर डटे प्रहरियों के साथ समय बिताया और उनका मनोबल बढ़ाया।

पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में स्थित पंचशूल ब्रिगेड का दौरा करते हुए सेनाध्यक्ष ने अधिकारियों से तकनीकी एकीकरण, संचालनात्मक तैयारियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय की जानकारी ली। उन्हें फॉर्मेशन द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्र-निर्माण अभियानों की भी ब्रीफिंग दी गई।

जनरल द्विवेदी ने फॉर्मेशन द्वारा अपनाए गए भू-तापीय ऊर्जा समाधान और अन्य हरित पहलों की सराहना करते हुए कहा कि यह सस्टेनेबल डिफेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कठोर सर्दियों के दौरान पानी और ईंधन के भूमिगत भंडारण की नवाचारी तकनीक की भी प्रशंसा की।

सेनाध्यक्ष ने जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च व्यावसायिक मानक भारतीय सेना की पहचान हैं। चीन सीमा के कठिन भू-भाग और प्रतिकूल मौसम में तैनात जवानों के अटूट समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों की निष्ठा और पराक्रम ही देश की सीमाओं की सच्ची रक्षा है।

पिथौरागढ़ में सेनाध्यक्ष की उपस्थिति सीमांत क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण रही।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button