उत्तराखंडक्राइम

एक और घोटाला… निवेशकों के करोड़ों रुपये ले उड़ी ये चिटफंड कंपनी

खबर को सुनें


देहरादून, 3 अक्टूबर: राजधानी देहरादून में एक और बड़े चिटफंड घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। दून समृद्धि निधि लिमिटेड/सर्व माइक्रोफाइनेंस इंडिया एसोसिएशन नाम से चल रही कंपनी ने निवेशकों को ऊंचा ब्याज और एजेंटों को मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये हड़प लिए। समय पूरा होने पर रकम लौटाने की बजाय कंपनी के जिम्मेदारों ने टालमटोल शुरू कर दी। शिकायतों के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने कंपनी की डायरेक्टर और फाउंडर मेंबर समेत छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ऐसे बुना जाल

बाईपास पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, वर्ष 2022 में दून यूनिवर्सिटी रोड पर कंपनी का दफ्तर खोला गया। डायरेक्टर नीलम चौहान और फाउंडर मेंबर जगमोहन सिंह चौहान ने मिलकर कंपनी का संचालन शुरू किया। जगमोहन खुद कार्यालय में बैठकर लोगों को अधिक ब्याज का लालच देता और आरडी, एफडी व डीडीएस योजनाओं में निवेश करवाता।

एजेंट बने हथियार

जगमोहन ने अपने साथियों को अलग-अलग पद देकर निवेशकों को जोड़ने का काम सौंपा

  • कमलेश बिजल्वाण (जोनल हेड)
  • कुसुम शर्मा (ब्रांच हेड)
  • अनिल रावत (एडमिन मैनेजर)
  • दीपिका (कैशियर)

इनके साथ कई एजेंट भी जुड़े थे, जो स्थानीय लोगों को योजनाओं का झांसा देकर खाते खुलवाते थे। निवेशकों से अधिकतर रकम नकद में ली जाती और उन्हें फर्जी बांड थमा दिया जाता।

लौटाई नहीं गई रकम

योजनाओं के तहत अवधि पूरी होने पर निवेशकों को मूलधन के साथ ब्याज लौटाने का वादा किया गया था। शुरुआत में कुछ लोगों को भुगतान किया भी गया, लेकिन धीरे-धीरे रकम लौटाना बंद कर दिया गया। अब हजारों-लाखों रुपये फंसे होने से निवेशक परेशान हैं।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपितों नीलम चौहान, जगमोहन सिंह चौहान, कमलेश बिजल्वाण, कुसुम शर्मा, अनिल रावत, दीपिका सहित कई एजेंटों पर धोखाधड़ी और ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button