अखिल भारतीय अखाड़ा परिषदआपदा

आपदा प्रभावित गांव गोद लेगी अखाड़ा परिषद

34 lakh rupees given to the Chief Minister's Relief Fund

खबर को सुनें


आपदा प्रभावित गांव गोद लेगी अखाड़ा परिषद

  • मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 34 लाख रुपये

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत समाज के योगदान का किया अभिनंदन

हरिद्वार, 22 सितंबर 2025:  हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद ने उत्तराखण्ड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 34 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
इसके अलावा, परिषद ने एक आपदा प्रभावित गांव को गोद लेने का भी सराहनीय संकल्प लिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सेवा और संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “उत्तराखण्ड की सेवा परंपरा में साधु-संत समाज का योगदान सदैव अग्रणी रहा है। इस आपदा के कठिन समय में संत समाज का सहयोग न केवल पुनर्निर्माण में सहायक है, बल्कि यह प्रभावित लोगों के लिए आशा और संबल की किरण भी बनता है।”
उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित इलाकों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और समाज के सभी वर्गों से मिल रहे सहयोग से इन कार्यों में और गति आई है।
अखाड़ा परिषद के संतों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रभावित इलाकों का व्यक्तिगत दौरा कर प्रभावित लोगों से संवाद करने और राहत कार्यों की निगरानी करने के प्रयासों की सराहना की। संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर प्रभावित परिवार को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।
इस मौके पर महानिर्वाणी अखाड़े के महंत रविंद्र पुरी महाराज, श्री पंचायती नया अखाड़ा उदासीन अध्यक्ष महंत धुनी दास जी, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, बाबा हठयोगी, महा मंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश समेत अन्य गणमान्य संत भी उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button