उत्तराखंडयूथरक्षाराष्ट्रीयशिक्षा

पूरा हुआ अग्निवीरों को एडवांस प्रशिक्षण, 40 किमी की दौड़ लगाकर पहुंचे रेजिमेंट मुख्यालय

Agniveers complete their advanced training, run 40 km to reach Regiment Headquarters

खबर को सुनें


पूरा हुआ अग्निवीरों को एडवांस प्रशिक्षण, 40 किमी की दौड़ लगाकर पहुंचे रेजिमेंट मुख्यालय

 

प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित पैतृक गांव सैंणा में चल रहा था अग्निवीरों का यह एडवांस कैंप, इस दौरान सैनिकों ने क्षेत्रीय ग्रामीणों से किया संवाद, स्कूली बच्चों को पढ़ाया अनुशासन व देशभक्ति का पाठ

लैंसडौन, 18 नवंबर 2025: देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव सैंणा में चल रहा गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर लैंसडौन के अग्निवीरों का एडवांस कैंप सोमवार को 40 किमी सहनशक्ति दौड़ के साथ सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान सैनिकों ने क्षेत्रीय ग्रामीणों से संवाद कायम करने के साथ स्कूली बच्चों को अनुशासन व देशभक्ति के प्रति भी जागरूक किया।

पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड में स्थित ग्राम पंचायत बिरमोली के सैंणा गांव में पहली बार अग्निवीरों के लिए एडवांस कैंप आयोजित किया गया। इसके तहत 28 सप्ताह उन्होंने यहां  सैन्य जीवन का कठोर प्रशिक्षण लिया और अब शेष तीन सप्ताह रेजिमेंट मुख्यालय में प्रशिक्षण लेंगे। अग्निवीरों ने  इस दौरान ग्राम पंचायत बिरमोली के निवासियों व भूतपूर्व सैनिकों से भी संवाद स्थापित किया गया। भूतपूर्व सैनिक एडवांस कैंप के दौरान सैंणा गांव पहुंचे और प्रशिक्षण ले रहे अग्निवीरों
का मनोबल बढ़ाया। जबकि, स्कूली छात्रों ने कैंप का अवलोकन किया। सैनिकों की ओर से छात्रों के ज्ञानवर्धन को हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया।

समापन पर अग्निवीरों के लिए सैंणा गांव से सेंटर मुख्यालय लैंसडौन तक 40 किमी की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें अग्निवीरों ने धैर्य, शारीरिक क्षमता व सैन्य मनोबल का परिचय दिया। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के प्रशिक्षण बटालियन कमांडर कर्नल सुमित लेगवाल ने सैंणा गांव पहुंचकर प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button